बोली महिला अधिवक्ता मालती यादव पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय ,मामले को तोड़ मरोड़ कर किया जा रहा पेश



जनपद बाराबंकी में धनोखर चौराहे पर ऑटो चालक और पूर्व सभासद के बीच हुई मामूली नोक झोंक ने गुरुवार को बड़ा रूप ले लिया था। विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जिस महिला अधिवक्ता मालती यादव ने घायल ऑटो चालक के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी थी, उन्हीं की बातों को नज़र अंदाज़ कर एफआईआर में बदलाव कर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर महिला अधिवक्ता मालती यादव का नया बयान सामने आया है। अधिवक्ता का कहना है कि मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और पीड़ित को न्याय से वंचित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!