लेखपाल निशांत श्रीवास्तव का हृदयाघात से निधन, राजस्व विभाग में शोक की लहर

लेखपाल निशांत श्रीवास्तव का हृदयाघात से निधन,
राजस्व विभाग में शोक की लहर
रामसनेहीघाट बाराबंकी। तहसील क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है।दरियाबाद के पत्तुलकी में तैनात लेखपाल निशांत श्रीवास्तव का संदिग्ध हार्ट अटैक से निधन हो गया।
मूल रूप से फतेहपुर तहसील बाराबंकी निवासी निशांत श्रीवास्तव वर्तमान में बाराबंकी मुख्यालय पर रह रहे थे। शनिवार को उन्हें अचानक बेहोशी की अवस्था में बिस्तर पर पाया गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद राजस्व विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। तहसील के कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “निशांत एक अनुभवी लेखपाल थे, उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।”नायब तहसीलदार उमेश दुबेदी, एसडीएम न्यायिक आकांक्षा गुप्ता, राजस्व निरीक्षक नानक शरण समेत लेखपाल कपिल सिंह, प्रमोद सिहं अम्बुज मिश्ना सहित कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया। वहीं राजस्व निरीक्षक श्रीनिवास त्रिवेदी, महेश वर्मा, कमलेश वर्मा, मनोज सोनी और अन्य कर्मचारियों ने भी गहरा दुख प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!