कस्बा रामपुर में विद्युत समाधान कैम्प लगाकर बकाया चेकिंग अभियान चलाया

मसौली बाराबंकी
विद्युत विभाग मसौली को मिली बड़ी सफलता, मसौली बिजली विभाग द्वारा एसडीओ व जेई मसौली के नेतृत्व में कस्बा रामपुर में विद्युत समाधान कैम्प लगाकर बकाया चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 20 से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, कनेक्शन कटने से बकायेदारों में हड़कंप मच गई, और लगभग 150 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अपने बकाए बिल को जमा किया, कैम्प में विभाग द्वारा 4 लाख रुपए की राजस्व वसूली प्राप्त कर बड़ी सफलता प्राप्त की।अवर अभियंता लालजी सिंह का कहना है कि बड़े बकायेदारों के बिल न जमा होने पर कार्यवाही की जाएगी। अभियान में अवर अभियंता लालजी सिंह, मो अफजाल रहबर अंसारी, भागीरथी, लाइनमैन संदीप कुमार, अंबुज कुमार आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!