काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे प्राथमिक शिक्षक

काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे प्राथमिक शिक्षक

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा देश भर के सेवारत प्राथमिक शिक्षकों को
सेवा में बने रहने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट उत्तीर्ण किये जाने के आदेश की बाध्यता से मुक्त किये जाने एवं भारत सरकार द्वारा एनसीटीई की नियमावली 2017 में संशोधन किये जाने को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उ0प्र0 के तत्वावधान में प्राथमिक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए तीसरे संघर्षपूर्ण आंदोलन की घोषणा की गई है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ 0 राकेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस आंदोलन में दिनांक 22 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जाएगा। जनपद बाराबंकीके समस्त विकास खंडों में एवं जनपद मुख्यालय पर प्रतिदिन हस्ताक्षर अभियान चलाकर इस अभियान की कॉपी सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित की जाएगी । आंदोलन कार्यक्रम एवं हस्ताक्षर अभियान की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश को भी प्रेषित की जाएगी।
जनपद के शिक्षक हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से एनसीटीई की नियमावली में संशोधन के द्वारा सेवारत शिक्षकों के सेवा में बने रहने के लिए मांग करेंगे और राहत न मिलने पर नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आगे संघर्ष करेंगे। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद बाराबंकी के विभिन्न ब्लाकों में आज ब्लॉक संगठन के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षकों , संगठन पदाधिकारियों ने
हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और अपनी माँग उठायी । फतेहपुर ब्लॉक में जिलाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य ,जिला संगठन मंत्री विश्वजीत सिंह ,अनवार अहमद ,प्रवेश कुमार सिंह,प्रमेन्द्र वर्मा,गुनित शर्मा,भानु प्रताप मिहिर के नेतृत्व में ,रामनगर ब्लॉक में जनपदीय मंत्री उमानाथ मिश्र,जनपदीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जनपदीय संगठन मंत्री ललित वर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत अवस्थी, ब्लॉक मंत्री पवन मिश्र , सूरतगंज ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द प्रताप सिंह,ब्लॉक मंत्री रविशंकर जोशी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह तथा ब्लॉक कोषाध्यक्ष विजय यादव ने हस्ताक्षर अभियान आंदोलन का नेतृत्व किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!