दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को मिलजुल कर मनाने की प्रभारी निरीक्षक मसौली अमित प्रताप सिंह नेअपील की

मसौली बाराबंकी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मसौली अमित प्रताप सिंह ने पुलिस चौकी सहादतगंज मे दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को मिलजुल कर मनाने की अपील की तथा दुर्गा कमेटी के सदस्यों से वालंटियर बनाने के निर्देश दिये।
पुलिस चौकी मे आयोजित शांति समिति की बैठक मे रूबरू होते हुए प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने कहा
कि आज से नवरात्र दुर्गा पूजा त्योहार शुरू हो गया है आप लोग जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन और नियमों का पालन करे उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्वक वातावरण में हम लोग इस त्यौहार को मनाएंगे साथ ही साथ सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का भी पालन करेंगे। प्रभारी निरीक्षक ने सभी पूजा पंडालों में सीसी टीवी कैमरे लगाने के भी दिशानिर्देश दिये। प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि जुलूस के दौरान मूर्ति को आगे पीछे करने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए नंबरिंग की जायेगी तथा जुलुस या पंडाल के पास यदि किसी के द्वारा शराब का सेवन किये हुआ मिला तो मशीन से जांच कर कार्रवाई की जायेगी। हमेशा की तरह इस बार भी सभी लोग शांति माहौल में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाने की अपील की।
चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भ्रमण करते हुए डीजे पर किसी प्रकार का आश्लील गाना न बजने पाए सिर्फ भक्ती गीत ही डीजे पर बजना चाहिए। जुलूस को दौरान अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
इस मौक़े पर रामलीला व दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष दिलीप कुमार दीक्षित, श्याम नाथ जयसवाल, प्रधान इरशाद कामिल, ओम् प्रकाश वर्मा,राम प्रताप,मनोज यादव,मो0 गुफरान,रोहित यादव,राम सजीवन यादव,भोलू तिवारी, रामचंद्र जयसवाल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!