बनीकोडर के सभागार में द्वितीय पेरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बनीकोडर बाराबंकी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश अनुसार आज दिनांक 24/09/ 2025 को समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के उन्मुखीकरण एवं दिव्यांग बच्चों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र बनीकोडर के सभागार में द्वितीय पेरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय और जिला समन्वयक सुधा जायसवाल के निर्देशन में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआl इस अवसर पर विकासखंड के 54 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया तथा मेडिकल सर्टिफिकेट (UDID CARD) हेतु कुल 23 दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया l
काउंसलिंग में दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र की उपयोगिता एवं लाभ एस्कॉर्ट अलाउंस ,स्टाइपेंड, मेजरमेंट एवं मेडिकल असेसमेंट कैंप, बड़े प्रिंट बुक, ब्रेल किट , आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई l दिव्यांग बच्चों की प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु अभिभावकों से अपील की गई l
कार्यक्रम में राम कुमार वर्मा (प्रधानाध्यापक)रिसोर्स पर्सन, रितेश श्रीवास्तव (सहायक अध्यापक) रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे
उन्होंने अभिभावकों से कहा कि दिव्यांग बच्चों की विशेष योग्यता को नजर अंदाज न करें और सरकार द्वारा दी जा रही विशेष सुविधाओं का लाभ उठाए
स्पेशल एजुकेटर सलोनी शर्मा व प्रदीप कुमार सोनकर ने बच्चों की मिलने वाली सुविधाओं और दिव्यांगताओं संबंधी जानकारी साझा कीl कुछ अभिभावकों ने भी मंच से अपने विचार रखें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!