हिंदी पखवाड़ा पर एनसीईआरटी नई दिल्ली में अदील मंसूरी का हुआ सम्मान
बाराबंकी /राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त एवं बंकी बाराबंकी निवासी शिक्षक अदील मंसूरी का केंद्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनसीईआरटी नई दिल्ली में आयोजित हिंदी पखवाड़े पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला एवं शिक्षक कवि सम्मेलन में इनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी साहित्यिक सेवाएं एवं शिक्षण कार्य की सराहना की गई । इनके द्वारा प्रकाशित हिंदी काव्य संग्रह परवाज़ का विमोचन प्रोफेसर अमरेंद्र बेहरा संयुक्त निदेशक ,प्रोफेसर राजेंद्र पाल विभागाध्यक्ष एमपीडी ,एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रभारी हिंदी प्रकोष्ठ डॉ रविंद्र कुमार तथा डॉक्टर हरि सिंह पाल द्वारा किया गया।
हिंदी पखवाड़ा डिजिटल शिक्षा में हिंदी भाषा एवं साहित्य पर आयोजित कार्यशाला के विभिन्न अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा की हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक है जिससे एक अच्छा साहित्य तैयार हो सके। हिंदी में अपने कार्य को करें और आधिकारिक इस भाषा का प्रचार एवं प्रसार करने की कोशिश करें।इस शिक्षक कवि सम्मेलन में अदील मंसूरी ने अपनी रचना ‘प्यार की भाषा हिंदी’ को प्रस्तुत किया साथ ही साथ डिजिटल शिक्षा व प्रौद्योगिकी की अनिवार्यता व प्रासांगिकता पर आधारित काव्य रचना को भी प्रस्तुत किया गया जो सभी को बहुत पसंद आई इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बिहार राजस्थान दिल्ली गुजरात आदि कई प्रदेशों के शिक्षक कवि सम्मिलित हुए।
