समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित समाज परिवर्तन के लिए ईश्वरीय योजना कार्यक्रम

बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के असेनी मोड पर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में ब्रह्मकुमारीज बाराबंकी समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित समाज परिवर्तन के लिए ईश्वरीय योजना ” सर्व के सहयोग से सुखमय संसार”एवं विशिष्ट समाज सेवियों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने उपस्थित होकर सभी का अभिवादन करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में सुधार के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए लोगों में इच्छा शक्ति को प्राप्त करने के लिए परमात्मा में ध्यान केंद्रित कर हमेशा प्रसन्न रहने का संदेश देती है।आपको अच्छे समाज के निर्माण के लिए लोगों में आपसी भाईचारा और प्यार बांटने से ही सुन्दर भारत का सपना साकार होगा।पूर्व मंत्री ने कहा कि यह देश एक बगीचा है यहां पर हर किस्म हर प्रजाति के फूल हैं जिससे तरह तरह की खुशबू आती है और पूरा देश महकता है।ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रोफेसर बी के ई वी गिरीश जी (अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता)ने जो प्रसन्न होकर आपसी मेल मिलाप का बढ़ावा देने का जो सन्देश दिया है वह बधाई के पात्र हैं मै उनका स्वागत करता हूं।आगे कहा कि लक्ष्मी भी उसी घर में वास करती हैं जिन घरों में प्यार मोहब्बत होती है।मै ब्रह्माकुमारी संस्था के सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।पूर्व मंत्री ने जनपद भर के समाजसेवियों और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाले सैकड़ों लोगों को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में राजयोगिनी बी के माधुरी दीदी, बी के वीरेन्द्र भाई,पण्डित राजनाथ शर्मा जी,पूर्व विधायक राम गोपाल रावत जी,बी के दिव्या जी,बी के अर्चना जी,डॉ सुधीर वर्मा,अजय वर्मा बबलू, डा आर एस गुप्ता जी,हशमत अली गुड्डू,बी के अनुराधा जी, बी के प्रीति जी,बी के लीना जी, बी के अखिलेश बी के शिव कुमार,बी के रामसेन,बी के अनुभव,बी के सुरेन्द्र जी आदि तमाम लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!