मसौली बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के तत्वाधान मे सोमवार को रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली में किशोर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
काउंसलर डा.रीना श्रीवास्तव द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गई। डा. अविनाश पटेल ,डा. प्रियंका यादव ,स्टाफ नर्स श्रीमती अंजली, श्री अर्जुन वर्मा, श्रीमती खुशनुमा एवं श्रीमती प्रतिभा द्वारा कॉलेज के सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए हीमोग्लोबिन, सुगर, बीपी आदि की जांच की गई तथा आवश्यक दवायें भी दी गयीं। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर विद्यार्थियों हेतु बहुत ही लाभदायक रहा।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा स्वस्थ पोषण आहार विषय पर पोस्टर, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे छात्र/छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को स्वास्थ्य टीम बड़ा गांव द्वारा पुरस्कृत भी किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य विजय बहादुर शिक्षक महेंद्र प्रताप, राधिका सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, मनोज कुमार सोनी ,, सुशील कुमार सिंह, श्रीमती उमा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
