जे ,बी ,एस, इंस्टीट्यूट बंदी का पुरवा में आज दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया

बनीकोडर बाराबंकी,
जे ,बी ,एस, इंस्टीट्यूट बंदी का पुरवा में आज दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्मिलित हुए। पूजा-अर्चना के बाद वातावरण देवी माँ के जयकारों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रबंधक महोदया श्रीमती पूनम मैम जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की,जिसके पश्चात महोदया ने कन्याओं के पैर धुलकर कन्या पूजन किया।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति और शक्ति की आराधना का पर्व है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जो हमें जीवन में सद्मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।”
पूजा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने देवी स्तुति, भजन, नृत्य-नाटिका एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत दुर्गा स्तुति नृत्य व आधुनिक नारी शक्ति के रूप में दुर्गा स्त्रोतम की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम का संचालन तरुण , अन्नपूर्णा मैम,रेनू मैम ने किया,पूरे महाविद्यालय परिवार ने मिलकर इसे यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!