मसौली बाराबंकी। रविवार को कस्बा सफदरगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विभाग करवाह वीरेंद्र सिंह खंड सँघ संचालक अरविन्द करवाह सतीश अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष कौसल किशोर त्रिपाठी ने संघ का संदेश दिया।
पूर्व करवाह वीरेंद्र सिंह ने संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। खंड संघ संचालक अरविन्द कुमार ने कहा कि संघ की शताब्दी केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के लिए आत्ममंथन और नए संकल्प का समय है।
पथ संचलन कार्यक्रम कस्बा सफदरगंज स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुआ जो मेन रोड बाजार, रानीगंज पुराना शिव मंदिर होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचा जहां विजयदशमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पथ संचलन कार्यक्रम में अनुशासन और परंपरा का अद्भुत समन्वय प्रदर्शित करते हुए स्वयंसेवकों ने गाँव की गलियों में पद संचलन किया,जिससे समाज में संगठन और एकता का संदेश दिया।
इस मौक़े पर धर्म जागरण प्रमुख अमित अवस्थी ,विनय अवस्थी . जमुना सरन . मास्टर रामसिंह भुल्लन वर्मा केवल प्रसाद वर्मा. आशीष . आनंद मोदी. अंकुल बालचंद्र सहित आरएसएस कार्यकर्ता ग्रामवासी,संघ कार्यकर्ता तथा छात्र-युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
