ग्यारहवीं शरीफ का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया

जनपद बाराबंकी में ग्यारहवीं शरीफ का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया
ग्राम पंचायत सुरसण्डा में जाहिद अली ने वितरित किया नियाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

बाराबंकी: जनपद बाराबंकी के विभिन्न क्षेत्रों में सूफी संत हज़रत अब्दुल क़ादिर जीलानी रह. अलैह की याद में मनाया जाने वाला ग्यारहवीं शरीफ का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष दुआओं का आयोजन हुआ और लोगों ने आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।

ग्राम पंचायत सुरसण्डा में भी इस मौके पर एक विशेष आयोजन हुआ, जहाँ वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे स्थानीय निवासी जाहिद अली ने लोगों में मिठाई व विभिन्न पारंपरिक पकवानों का वितरण कर नियाज तस्कीन किया। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक एकता का प्रतीक बताया।

ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर हाफिज तनवीर आलम, हाफिज मोहम्मद अबू बकर जैसे धार्मिक विद्वानों द्वारा मस्जिदों में विशेष दुआ करवाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अमन-चैन व तरक्की की दुआएं मांगी।

इस आयोजन में समाजसेवी एडवोकेट जब्बार अहमद, पत्रकार शाहिद हुसैन, मोहम्मद उमर, शेर अली, राजा खान जिया खान तथा वरिष्ठ पत्रकार चौधरी उस्मान पत्रकार रहमान अली खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्यारहवीं शरीफ के इस पावन अवसर ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक आस्था की सुंदर मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!