बाराबंकी/ शहर के मोहल्ला नवीगंज स्थित रज़्ज़ाक़िया मार्किट बाराबंकी मलिक समाज फाउंडेशन के कार्यालय में मलिक समाज फाउंडेशन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि मलिक समाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फाउंडर जनाब इरशाद मलिक रहे।
इस अवसर पर सलमान मलिक के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण करते हुए आर्टिस्ट शाहरुख भाई की बनाई हुए स्क्रैचिंग तस्वीर व शाल उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
अध्यक्ष ने शाहरुख मालिक के कला की खूब प्रशंसा की और कहा कि हमारे समाज और देश में प्रतिभा की कमी नहीं है !बल्कि हर कला कार की प्ररिभा को पहचानने और उसे सही दिशा देने की ज़रुरत है।
बताता चलूं की शाहरुख भाई इससे पहले बाराबंकी सांसद माननीय तनुज पुनिया अरविंद सिंह गोप सदर विधायक सुरेश यादव शीला सिंह के अलावा वसीम राइन का भी स्क्रैच फोटो बना चुके हैं।
इस प्रोग्राम में जिला अध्यक्ष हाजी इरफान मलिक एडवोकेट , कफील मलिक , डॉक्टर ताजुद्दीन, मास्टर मुजफ्फर हुसैन मलिक , फैसल मलिक , जावेद मलिक , आजम मलिक , रियाज मलिक , शहाबुद्दीन मलिक , नफीस मलिक , शान मलिक , के अलावा बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।
नादिम मालिक ने बताया कि बैठक के अंत में फाउंडेशन के संरक्षक मास्टर मोहम्मद शोएब कामिल मलिक ने लोगों का शुक्रिया अदा किया।
