मसौली बाराबंकी। समाजवादी आंदोलन के प्रणेता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सपा नेता शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर पूर्व सपा विधायक राम गोपाल रावत ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम मे नेता जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सभी जातियों और धर्मों के साथ मुसलमानों के लिए भी खूब काम किया. मुलायम सिंह यादव का मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान रहा है उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि नेता जी के सपनो को साकार करना है और वर्ष 2027 मे सपा की सरकार बनाना है।
सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव बेहतरीन शख्सियत के मालिक थे और उन्होंने अपने जीवन में ईमानदारी के साथ हर तबके का ख्याल रखा. मुलायम सिंह ने गरीब, पिछड़े और गिरते हुए तबके का भी साथ दिया और उनका काम याद किया जा रहा है।
इस मौक़े पर सपा नेता वीरेंद्र विक्रम सिंह दद्दू, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, पूर्व प्रधान प्रेम किशोर उर्फ़ पप्पू वर्मा, मित्तल प्रधान, छोटेलाल वर्मा, अली असगर, साबिर भाई दाल वाले, हाफिज आसिफ अली, सोनू रावत, अनवर कुरैशी, सईद , हाफिज बदरुद्दीन, रिषभ गुप्ता, विक्रम यादव आदि लोगो ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
