काली पट्टी बांधकर प्राथमिक शिक्षकों ने TET लागू किये जाने के निर्णय के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
बाराबंकी: अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी के तत्वावधान में शिक्षकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व से नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने हेतु टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता संबंधी आदेश के विरोध में काली पट्टी बांधकर सामुहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया और अपना आक्रोश व्यक्त किया। हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट द्वारा टेट अनिवार्यता सम्बंधी
निर्णय को मानवीय आधार पर वापस लिए जाने एवं भारत सरकार द्वारा शिक्षा अधिकार नियमावली में संशोधन कराए जाने की मांग करना है।
उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह ने शिक्षकों का पक्ष रखते हुए जानकारी दी कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के इस भूतलक्षी निर्णय से जिसमें सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता होगी से लाखों शिक्षकों का भविष्य संकट में आ गया है । इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के
निर्णय के विरोध में यह हस्ताक्षर अभियान पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खण्ड फतेहपुर के बी०आर०सी० कार्यालय परिसर में फतेहपुर ब्लॉक के शिक्षकों ने एकजुट होकर आदेश के विरोध में हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज
।
इस अवसर पर जनपदीय उपाध्यक्ष/ब्लॉक मंत्री दिनेश मौर्य, जनपदीय संगठन मंत्री उपाध्यक्ष अनवार ,प्रवेश कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भानु प्रताप मिहिर , राज किशोर वर्मा, किरन रावत, कुसुम सिंह, शेफाली सिंह, आरती सिंह नैनवा काज़मी ,निधि मित्तल, यास्मीन,अरुण त्रिपाठी ,राममिलन वर्मा ,रवि वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
