मसौली बाराबंकी। शनिवार की दोपहर गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सहाबपुर नहर पुल के निकट राइडर बाईक एव महिंद्रा एक्स युवी कार की आमने सामने हुई टक्कर में बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जिसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है ।
थाना क्षेत्र के ग्राम चौधरीपुरवा निवासी 25 वर्षीय अमरीश पुत्र मोतीलाल शनिवार को राइडर बाईक नंबर यूपी 32 ओ एफ से सहाबपुर से घर की ओर जा रहा था तभी नहर के निकट सामने से तेज रफ्तार मे आ रही महिंद्रा एक्स युवी नंबर यूपी 40 बी डी 4214 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और बाईक सवार अमरीश गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों एव पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है तथा कार को कब्जे मे ले लिया गया है ।
