बाराबंकी /11 अक्टूबर जो रब है वही राम का संदेश देने वाले सूफी संत हाजी वारिस अली शाह जी के वालिद कुर्बान अली शाह “दादा मियां” की याद में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध देवा मेला मे विभिन्न प्रदेशों से आने वाले जायरीनों की सहायता एवं पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए बाराबंकी पार्टी संगठन द्वारा हर वर्ष लगने वाले मेला कैंप कार्यालय का जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद जी, क्षेत्रीय विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव जी, जैदपुर विधायक गौरव रावत जी पूर्व विधायक रामगोपाल रावत जी एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कैंप कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ कर कैंप की व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा प्रदेश सचिव कुमायूं नईम खान सरताज चौधरी जिला उपाध्यक्ष पंडित रामचंद्र मिश्रा अजय वर्मा बबलू नसीम कीर्ति सिराज उस्मानी दानिश सिद्दीकी संतोष रावत सुरेश चंद्र गौतम बाबुल मिश्रा कामता प्रसाद यादव शाहिद तमाम क्षेत्र के प्रधान बीटीसी जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
