पत्रकार सम्मान समारोह : पत्रकार समाज को देते हैं नई दिशा – समाजसेवी गौरीकांत दीक्षित

पत्रकार सम्मान समारोह : पत्रकार समाज को देते हैं नई दिशा – समाजसेवी गौरीकांत दीक्षित



बाराबंकी रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्रकारों को संविधान का चौथा स्तंभ माना गया है जो विषम परिस्थितियों को झेलते हुए समाज को नई दिशा देकर कलम के सिपाही की भूमिका अदा करते हैं ।

यह बात विधानसभा रामनगर क्षेत्र के ग्राम अमोली कला में पंडित समाजसेवी गौरीकांत दीक्षित द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रकाश चौरसिया ने कहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार तमाम जोखिमों को धारण करके समाज के दबे कुचले शोषित वर्ग की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा करके समाज को नई दिशा देते हैं

इसी क्रम में पत्रकार राम शंकर वर्मा ने आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए पत्रकारों को पत्रकारिता के संबंध में जानकारियां साझा की वही पत्रकार संतोष कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम जो गौरीकांत दीक्षित द्वारा किया गया है वह अत्यंत सराहनीय कदम है। वही अधिवक्ताओं ने आने वाले समय में रामनगर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें चुनाव मैदान में उतारने के लिए भी चर्चाएं की मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा इतवार गिरी अर्चना गिरी ने भी सनातन धर्म के उत्थान हेतु अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा सन्तोष कुमार गोल्डन सिंह पंकज चतुर्वेदी संत कुमार उपाध्याय रामकुमार मौर्य ओमकारनाथ अवस्थी शशिकांत अवस्थी मनोज शुक्ला,अंजनी अवस्थी, रामपाल मौर्या जयशंकर पाण्डेय अंकित गुप्ता बलराम मौर्य कृष्ण कुमार यादव समेत दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर अनमोल मिश्रा ललित कुमार दीपक कुमार के अतिरिक्त समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!