मसौली बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा महोत्सव को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने पर रविवार को दुर्गा पूजा कमेटी बाजार के पदाधिकारियो ने रविवार को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले मसौली प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।
बताते चले कि विगत दिनों सम्पन्न हुई दुर्गा पूजा महोत्स्व मे सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह को माला पहना कर एव शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है लेकिन समाज के सहयोग के बिना यह संभव नहीं। दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों ने अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उसके कारण यह आयोजन सफल रहा। हम ऐसे आयोजनों में समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को हमेशा तैयार हैं।
इस मौके पर बाबा रामलला दास , दुर्गा पूजा उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रेमनन्द वर्मा, सन्तोष नाग, अखिलेश यादव, पिन्कू सैनी, शिवकैलाश नाग्, रामसरन सोनी, पिन्टू सोनी, सतीश सोनी, पप्पू सोनी ,राजन सोनी, ओम नाग, अभिषेक मिश्रा,आयुष नाग, डाक्टर शत्रोहन लाल विश्वकर्मा, प्रांजल गुप्ता, अरबिन्द कश्यप, आकाश गुप्ता, राजेश रावत, सुमित ,पवन, अयोध्या नाग, शुभम् गुप्ता सहित लोग मौजूद थे।
