पटाखा बाजार का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह गोप ने किया उद्घाटन

बाराबंकी ,बड़ेल नहर स्थित दीपावली के अवसर पर व्यापारी नेता राजीव गुप्ता बब्बी के द्वारा लगाई जाने वाली पड़ाका बाजार का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह  गोप जी ने फीता काटकर उद्घाटन किया ।इसके उपरांत पड़ाका बाजार के लगी दुकानों का भ्रमण कर सभी दुकानदारों से परिचय प्राप्त करते हुए दीपावली भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री जी ने कहा कि यह दीपावली का त्यौहार आप लोग बड़ी सावधानी से मनाएं बच्चों को दूर रखे सभी देश वासियों से अपील करता हूं कि दीपावली का त्यौहार को बड़े हर्ष उल्लास से मनाए देश अमन चैन और खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।
व्यापारी नेता राजीव गुप्ता बब्बी जी ने पूर्व मंत्री का अंगवस्त्र और पड़ाका भेंट कर सम्मानित किया और आए हुए सभी मेहमानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,सपा नेता तारिक किदवई,अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू,सानू सिंह राठौर,कृष्ण कुमार रावत,संतोष रावत,संजय जायसवाल,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!