पत्रकार स्व आदिल तन्हा की याद में भतीजे फुरकान अली ने गरीबों में बांटा भोजन
बाराबंकी। पत्रकार स्व आदिल तन्हा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके भतीजे फुरकान अली ने गरीबों की बस्ती में जाकर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया। इस मौके पर लोगों ने दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।
फुरकान अली (पत्रकार) ने कहा कि चाचा आदिल तन्हा हमेशा गरीबों की मदद करते थे, इसलिए आज उनके निधन की बरसी पर हमने उसी राह पर चलते हुए जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया।
गौरतलब है कि स्व आदिल तन्हा, पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन के छोटे भाई थे। अपने सरल स्वभाव और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए वे लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन की बरसी पर लोगों ने उन्हें सादगी और सेवा भाव के साथ याद किया।
