ब्लॉक के अधिकारियों के उदासीनता से ग्राम पंचायत में जगह-जगह कूड़ा कचरे का लगा अंबार

बाराबंकी सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सफदरगंज में ब्लॉक के अधिकारियों के उदासीनता से ग्राम पंचायत में जगह-जगह कूड़ा कचरे के अंबार लगे हैं ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान की घोर लापरवाही उजागर है एक तरफ शासन प्रशासन स्वच्छता अभियान के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करता है की स्वच्छता अभियान में विशेष ध्यान दिया जाए मगर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पंचायत सचिव के मिली भगत में गांव में प्रतिदिन साफ सफाई नहीं होती है कस्बे में हनुमान जी के मंदिर के पास कूड़े के ढे र देखने को मिले जिससे ग्राम पंचायत में संक्रामक रोग जैसी बीमारी फैल सकती है ग्रामीणों ने बताया है की स्वच्छता अभियान राम के भरोसे चल रहा है दीपावली में ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई होना चाहिए ग्राम पंचायत सफदरगंज में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिलाधिकारी मीटिंग करके अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि गांव में स्वच्छता अभियान विशेष ध्यान दिया जाए इस संबंध में मीडिया ने खंड विकास अधिकारी व पंचायत सचिव से संपर्क करना चाह परंतु दोनों अधिकारी मीडिया कर्मी का फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा व्याप्त गंदगी के बारे में सहायक विकास अधिकारी को व्हाट्सएप पर कई बार फोटो और वीडियो भेज चुका हूं परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है इससे जाहिर होता है पंचायत राज विभाग में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है स्वच्छता अभियान कर्मियों का भुगतान जिम्मेदार अधिकारी खा रहे हैं इसीलिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं करना मुनासिब नहीं समझते केवल खाना पूर्ति के लिए सफाई करते वक्त फोटो खींचकर ग्रुप में भेज कर वह वही लूट रहे हैं समाचार प्रकाशित होने के बाद में देखना है की कौन सी कार्यवाही कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!