मसौली बाराबंकी। ग्रामीणों को उनके आसपास ही न्याय दिलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तर की ग्राम चौपाल का आयोजन शुक्रवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव में सम्पन हुई। चौपाल में शिकायते आयी ।
ग्राम पंचायत बड़ागांव मे ग्राम प्रधान नूर फातिमा की अध्य्क्षता मे आयोजित ग्राम चौपाल मे कपिलनगर निवासी ज्योति पत्नी अक्षय कुमार ने बताया कि गत 20 अक्टूबर को दीपावली के दिन आग लग जाने से मेरा झोपडीनुमा मकान जल गया है रहने के लिए कुछ नही बचा है जिससे आवास दिया जाय। वकील पुत्र इलियास व अब्दुल वहीद पुत्र अब्दुल हमीद ने परिवार रजिस्टर नकल की माग की जिन्हे मौक़े पर ही परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई गयी। इस मौक़े पर पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, ए एन एम विजय लक्ष्मी पंचायत सहायक सैय्यदा बानो आदि लोग मौजूद रहे।
