जन समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया ज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश/बाराबंकी जनपद में ककृषि यंत्रों की काला बाजारी, क्षेत्र में खड़ंजा,चक रोड आदि की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्यनाम यादव के नेतृत्व में खालिद खां की मौजूदगी में ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन में उप कृषि निदेशक कार्यालय में आए हुए कृषि यंत्रों की की गई काला बाजारी की गई आरोप है कि कृषि यंत्रों को अनंत इंटरप्राइजेज को बेचें गए है अनंत इंटरप्राइजेज जो कि कृषि कार्यालय का कर्मचारी मानवी श्रीवास्तव के आगे भाई की है और श्रीवास्तव का स्थानांतरण होने के बावजूद कार्यालय में कार्यरत है। मांग की गई है कि टोकन संख्या,पैसे की रसीद किसान का नाम,बिल एवं कृषि यंत्र पर अंकित सीरियल नंबर मुहैया कराया जाय और स्थानांतरित होने के बावजूद मनस्वी श्रीवास्तव, फैजान वारिस अभी तक कार्यालय में मौजूद हैं वहीं विकास खंड सिद्धौर के ग्राम ककरहा में अशोक के मकान से राम दीन के मकान तक रास्ता पर जलभराव होता है खड़ंजा नाली की मांग की गई है और विकास खंड रामनगर के ग्राम धौखरिया के ताल पुरवा में प्राथमिक विद्यालय और बाबा छेदालाल महंत दास मंदिर तक जर जर रास्ता न होने के कारण श्रृद्धालुओं,ग्रामीणों, स्कूली बच्चों को काफी परेशानियां होती हैं रास्ता बनवाने की मांग की गई है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर समय से निस्तारण न हुआ तो एक सप्ताह बाद अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष, सत्यनाम यादव जिलाध्यक्ष, अवधेश सिंह कोषाध्यक्ष, शशिकांत उपाध्यक्ष,अवधेश कुमार सहित भारी संख्या में किसान मजदूर साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!