बनीकोडर बाराबंकी।
गांव काशीपुर से कल्याणी नदी तट तक रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा आरंभ होने से पूर्व निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा प्रवक्ता अयोध्या धाम के सत्यम जी महाराज के नेतृत्व में निकली इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं, जबकि पुरुष श्रद्धालु जयघोष लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हरि-नाम और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
कलश यात्रा के सफल संचालन के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। मुख्य यजमान के रूप में गंगा प्रसाद पांडे, गंगा सरन पांडे, दीपू पांडे, दीपक पांडे, रामू चतुर्वेदी, धीरज यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी,प्रभाकर मिश्रा, अवधेश पांडे, सर्वेश पांडे, संजय पांडे, अरुण पांडे, आशीष पांडे, आकाश पांडे और अंबुज चतुर्वेदी सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
