बाराबंकी में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला

बाराबंकी में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएसी ने दिया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बाराबंकी में महिलाओं के लिए एक आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 10वीं वाहिनी पी०ए०सी०, बाराबंकी द्वारा द सन राइस एकेडमी स्कूल, सुरसण्डा रोड, शहावपुर में आयोजित की गई।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना था, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों से अवगत कराया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमों के तहत, पीएसी ने अनुशासित चाल, सटीक कमांड और उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन करते हुए परेड का नेतृत्व भी किया। और स्कूल में “यूनिटी रन”, शपथ ग्रहण समारोह और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गयी हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रवाद और एकता की भावना विकसित करना है।


कार्यशाला के आयोजन में द सन राइस एकेडमी स्कूल के प्रबंधक श्री धर्मचंद गुप्ता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त, ग्राम सुरसण्डा, विकास खंड बंकी, जनपद बाराबंकी की ग्राम प्रधान श्रीमती आशा देवी (पत्नी श्री धीरज कुमार) ने भी विशेष योगदान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश कुमार सिंह (आई०पी०एस०), सेनानायक, 10वीं वाहिनी पी०ए०सी०, बाराबंकी उपस्थित रहे। उनके साथ श्री अभिषेक श्रीवास्तव, शिविरपाल, 10वीं वाहिनी पी०ए०सी०, बाराबंकी, सी०ओ० रमेश चंद्र यादव और उप निरीक्षक अमित सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!