ब्लॉक ग्राम पंचायत जकरिया मियां तालाब के पास सड़क किनारे मृत जानवर का अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

मसौली: ब्लॉक ग्राम पंचायत जकरिया मियां तालाब के पास सड़क किनारे मृत जानवर का अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

मसौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जकरिया मियां तालाब के पास सड़क किनारे एक मृत जानवर का अवशेष कई दिनों से पड़ा हुआ है। वहां कुत्ते और पक्षी उस शव को नोच-नोचकर खा रहे हैं, जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस दुर्गंध और गंदगी के कारण राहगीरों को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ता है। इस संबंध में ग्राम प्रधान अनिल वर्मा को जानकारी दी गई, जिन्होंने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिल चुकी है और संबंधित लोगों से बात की गई है। हालांकि घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी अवशेष नहीं हटाए गए हैं, जिससे आसपास के किसानों और ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई कराकर वहां की स्थिति को सामान्य बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!