कम्पोजिट स्कूल सनौली मे न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन आयोजन

बनीकोडर बाराबंकी, कम्पोजिट स्कूल सनौली मे न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी जी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बच्चों को खेल के महत्व के बारे मे बताया गया।50 मीटर बालिका दौड़ मे पल्लवी कम्पोजिट स्कूल रेहरिया से प्रथम,प्रिया कम्पोजिट स्कूल सनौली से द्वितीय,50 मीटर बालक दौड़ मे सचिन कम्पोजिट स्कूल सनौली से प्रथम,सुधाकर कम्पोजिट स्कूल सनौली से द्वितीय, 100 मीटर बालिका दौड़ मे समा कम्पोजिट स्कूल सनौली से प्रथम, मोनिका कम्पोजिट स्कूल सनौली से द्वितीय,100 मीटर बालक दौड़ मे शिवा कम्पोजिट स्कूल शोभापुर से प्रथम,युवराज कम्पोजिट स्कूल सनौली से द्वितीय,बालिका 200 मीटर दौड़ मे विजय लक्ष्मी कम्पोजिट स्कूल सनौली से प्रथम, प्रिया कम्पोजिट स्कूल रेहरिया से द्वितीय,बालक 200 मीटर दौड़ मे सचिन कम्पोजिट स्कूल सनौली से प्रथम, नवनीत कम्पोजिट स्कूल रेहरिया से द्वितीय,गोला फेक मे जटा शंकर यू.पी.एस. लालपुर राजपुर से प्रथम, रिषभ सोनी यू.पी.एस. लालपुर राजपुर से द्वितीय, कब्बडी बालिका मे कम्पोजिट स्कूल रेहरिया प्रथम, कब्बडी बालक मे कम्पोजिट स्कूल सनौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर अतुल गुप्ता (पूर्व ए.आर.पी.), दिग्विजय पाण्डेय, योगेंद्र त्रिपाठी, सुनीता देवी, घनश्याम जायसवाल,राकेश कुमार, अजय शर्मा, आशीष वर्मा, दिनेश वर्मा, मानवेन्द्र सिंह, महेंद्र राम, राजीव साहू, अंकित तिवारी, उमेश यादव,सुनीत तिवारी, ममता आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!