मसौली बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ और प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल गस्त करकें दुकानदारों एवं आवागमन करने वालो से सीधा संवाद कर सुरक्षा का अहसास कराया।
रिपोर्टर रहमान अली खान
क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ और प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ शनिवार की शाम को मसौली चौराहा और कस्बे में पैदल गस्त करकें दुकानदारों को अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की हिदायत दी।तो वही ढाबों के संचालकों से संवाद करके शराब आदि नशे के सेवन वालों को न रुकने दे। इसके अलावा आवागमन करने वालो से भी संवाद करके सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न होने वाली समस्या के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने सर्राफा व्यवसाइयो से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिये।
मौके पर अतरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राकेश यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
