जिम्मेदारों के रहमों करम पर कट रहे हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़
एक तरफ बाराबंकी जनपद में
रिपोर्टर रहमान अली खान
वन विभाग के ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद दूसरी तरफ प्रतिबंधित पेड़ों की कटान जारी है
बताते चलें कि बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत मुस्की नगर से दादरा जाने वाले मार्ग पर राजापुर मार्केट के सामने बाग में एक पेड़ आम का अध सुखा जिम्मेदारों की मिलीभगत से रात्रि के अंधेरे में वन माफियाओं द्वारा बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दिया गया
वहीं दूसरी और भी देखते चलिए
बाराबंकी जनपद के थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम गुरेला में गांव के उत्तर दिशा में फवाद मियां की बाग में एक पेड़ हरा भरा देसी आम का बगैर परमिट के वन माफियाओं ने काटकर नष्ट कर दिया गया और उसके ऊपर पराली रख दी गई
इसके संबंध में वन कर्मचारीयो से जानकारी ली गई तो बताया गया जांच कार्यवाही की जाएगी लेकिन 6 से 7 दिन बीत गए अभी तक कार्यवाही का नामोनिशान नहीं है
तो वही बनागी के तौर पर तीसरी और भी देखते चलिए
थाना सफदरगंज वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम चक गांव के सामने रोड किनारे एक पेड़ अध सुखा आम का वन माफियाओं ने रात्रि अंधेरे में काटकर नष्ट कर दिया
तो वही चौथी तरफ भी देखते चलिए
थाना सफदरगंज वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम रहरा मऊ में गांव के दक्षिण दिशा में कच्चे नाले के पास बाग में एक पेड़ आम का विशाल देसी हरा भरा व 2 पेड़ आम के कुल 3 पेड़ बगैर परमिट के काटकर नष्ट कर दिए गए
वही पांचवी तरफ भी देखते चलिए
थाना दरियाबाद वन रेंज रामनगर अंतर्गत ग्राम गंगोली गांव में नहर के दाहिने पटरी पर लगी बाग में तीन पेड़ हरे भरे देसी व एक हरा भरा अध कटा व एक पेड़ सूखा कुल 5 पेड़ आम के जिम्मेदारों की मिलीभगत से कटकर नष्ट कर दिए गए
बाराबंकी जनपद के रेंज बाराबंकी अंतर्गत मसौली क्षेत्र व बाराबंकी जनपद के रेंज रामनगर अंतर्गत दरियाबाद क्षेत्र में हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों पर लगातार आरा चल रहा है
तो वही छठवीं तरफ भी देखते चलिए
थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी अंतर्गत ग्राम गुरेला गांव के पूर्व दिशा में जाने वाले चकमार्ग पर गांव से लगभग 700 मीटर की दूरी पर दाहिने हाथ बाग में एक पेड़ हरा भरा विशाल देसी आम का व दो पेड़ सुखे देसी आम के वन माफियाओं ने रात्रि के अंधेरे में जिम्मेदारों की मिली भगत से कल 3 पेड़ कटकर नष्ट कर दिए
तो वही सातवीं तरफ भी देखते चलिए
थाना दरियाबाद वन रेंज रामनगर अंतर्गत पंडित पुरवा गांव में गोस्वामी के खेत में महमूदाबाद से अहिरन पुरवा जाने वाले मार्ग पर रोड के उत्तर दिशा में एक हरी भरी विशाल गूलर का पेड़ वन माफियाओं द्वारा काटकर नष्ट कर दिया गया
इसके संबंध में वन कर्मचारी से बताए हुए लगभग 15 दिन हो गए अभी तक कार्यवाही नहीं की गई और लीपा पोती करके ठंडा बस्ते में मामले को डाल दिया गया
फिलहाल देखना है कि हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटान पर क्या वन विभाग लगाम लगा पता है या नहीं
बाराबंकी जनपद में वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद भी हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटान का सिलसिला जारी है खबर प्रसारित होने के बाद कई प्रकरणों पर कार्यवाही की जाती है तो कई प्रकरणों पर कार्यवाही नहीं की जाती है
