मंत्री ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

रामसनेहीघाट बाराबंकी।
कोटवा सड़क स्थित एपेक्स एकेडमी ऑफ मॉडर्न एजुकेशन में मंगलवार को आयोजित शैक्षिक प्रदर्शनी में प्रदेश के राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल, प्रोजेक्ट और वैज्ञानिक प्रयोगों को गहराई से देखा तथा उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में संचालित यह विद्यालय शिक्षण-व्यवस्थाओं में शहरों से किसी भी तरह कम नहीं है।
मंत्री श्री शर्मा ने बच्चों को निरंतर प्रयास कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यालय के स्टाफ और प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंधक रवि कान्त वर्मा ने किया।
ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा और प्रबंधक राधेलाल वर्मा की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी उत्साहपूर्ण रहा। प्रिंसिपल रविकांत वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों की नवाचार क्षमता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!