खनन माफियाओं का साम्राज्य चरम पर सरकारी जमीन पर चल रहे ट्राली ट्रेक्टर अधिकारी मौन

जनपद बाराबंकी
खनन माफियाओं का साम्राज्य चरम पर सरकारी जमीन पर चल रहे ट्राली ट्रेक्टर अधिकारी मौन


जी हां आपको बताते चलते हैं की पूरा मामला थाना जहांगीराबाद के ग्राम गुलरिहा का है जहा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली जहांगीराबाद के रहने वाले विभिन्न लोगों द्वारा गुलरिहा के पास नहर की पटरी को नीचे से खोद कर बालू खनन को उचित दामों पर बेच कर मुनाफा कमा रहे है आए दिन रात में ट्रालियों में बालू को भरकर आसपास के क्षेत्र में बालू को उचित दामों में बेचा जाता है इसी तरह हर साल नहर का किनारा जब धीरे धीरे कट जाता है तो हर साल नहर की कटान होने पर किसानों की फसल को बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ता है रातों रात शासन प्रशासन की मिली भगत से खनन का जारी है किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही प्रशासन के द्वारा नहीं की जाती इस संबंध में कई बार प्रशासन व संबंधित आलाधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा सूचना प्रेषित की जा चुकी है परंतु अनुचित सुविधा लाभ लेकर के कोई भी अधिकारी हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं उठा पा रहा है क्योंकि उक्त माफिया इतने बाहुबली है की वह सरकारी राजस्व को चूना लगाने का काम कर रहे हैं तथा मिट्टी गिरने से और धूल उड़ने से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है और सरकारी विभागों की जमीनों से भी मिट्टी के खनन का कार्य करते रहते है चाहे वन विभाग हो व सिंचाई विभाग हो चाहे अन्य समैय्या नगर चौकी, ब्रिटानिया कंपनी के बगल में की भूमि की अवैध तरीके से तस्करी करते है लेकिन उनके खिलाफ सरकारी अधिकारी कोई भी कार्यवाही नही करते ग्रामीणों का कहना है इसमें सरकारी अधिकारी भी मिले हुए है इसलिए कोई कार्यवाही नहीं होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!