सीतापुर में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की महासमीक्षा बैठक 25 नवंबर को, SP से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिला प्रतिनिधिमंडल

सीतापुर में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की महासमीक्षा बैठक 25 नवंबर को, SP से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिला प्रतिनिधिमंडल



रिपोर्टर रहमान अली खान


सीतापुर। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा के निर्देश पर संगठन की महत्वपूर्ण महासमीक्षा बैठक 25 नवंबर को कलेक्टरेट परिसर स्थित नेहरू हाल में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में MLC पवन सिंह चौहान शामिल होंगे।

इस बड़े आयोजन में गुजरात, उड़ीसा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तराखंड सहित देश के 17 राज्यों और उत्तर प्रदेश के 60 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

बाहर से आने वाले पदाधिकारियों के ठहराव, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संगठन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष राशिद ख़ान चांद और मंडल सचिव दानिश कुरैशी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने SP को सुरक्षा स्कॉर्ट उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र सौंपा।
SP अंकुर अग्रवाल ने संगठन के पदाधिकारियों को सुरक्षा स्कॉर्ट व उचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
संगठन के अनुसार, यह बैठक पत्रकार हितों को मजबूत करने, संगठनात्मक समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर केंद्रित रहेगी। देशभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों के आगमन को देखते हुए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!