ग्राम पंचायत सुरसन्डा में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी

ग्राम पंचायत सुरसन्डा में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी


रिपोर्टर रहमान अली खान

ग्राम पंचायत सुरसन्डा में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) का कार्य तेजी से जारी है। इस अभियान के तहत बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलतियों को सुधारने और आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया भी की जा रही है।

इस कार्य में बी.एल.ओ. सुधा वर्मा, अजय अवस्थी, रचना एवं शीबा परवीन विशेष रूप से सक्रिय हैं। वहीं सुपरवाइज़र आशीष रस्तोगी और कानूनगो स्वामीनाथ सोनी क्षेत्र में लगातार मौजूद रहकर बी.एल.ओ. को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिक भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से एडवोकेट जब्बार अहमद, जीशान खान, पत्रकार शाहिद हुसैन, वाशी खान, रानू खान, पत्रकार रहमान अली खान, सिराज उर्फ डाकिया तथा इदरीश उर्फ ईदू शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को पूर्ण रूप से अद्यतन किया जा सके और सभी योग्य नागरिकों के मतदान अधिकार को सुनिश्चित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!