थाना समाधान दिवस में सुनी गई पीड़ितों की फरियादें, राजस्व टीम रही नदारद

थाना समाधान दिवस में सुनी गई पीड़ितों की फरियादें, राजस्व टीम रही नदारद

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट सभागार में आज चौथे शनिवार आयोजित थाना समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने की,जबकि पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्रा और थाना अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी सहित सभी पुलिस उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कई फरियादियों ने अपनी शिकायतें सामने रखीं। एसडीएम और सीओ ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। पीड़ितों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा
वहीं, राजस्व विभाग की टीम आज अनुपस्थित रही। बताया गया कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल हैं। इसी कारण आज के समाधान दिवस में कोई भी राजस्व कर्मी नहीं पहुंच सका।पुलिस कर्मी पूरी तत्परता के साथ मौजूद रहे और पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!