बाराबंकी/23 नवंबर 2025 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के गांधी भवन में गांधी जयंती ट्रस्ट के अध्यक्ष पण्डित राजनाथ शर्मा जी के द्वारा आयोजित लोकबंधु राजनरायन जी की 109वी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने उपस्थित होकर समाजवादी आंदोलन के प्रहरी राजनरायन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सर्व प्रथम पूर्व मंत्री जी ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री जी ने वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही राजनरायन जी के वंशज विजय कुमार सिंह जी मुन्ना सिंह को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।गांधी जयंती ट्रस्ट ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप जी ने लोकबंधु राजनरायन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों का जिक्र करते हुए नवजवानों को उनके रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राजनरायन जी के जीवन को पढ़ो अपने संघर्षों की बदौलत अपनी बेबाकी आवाज के बदौलत समाजवाद का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया था। मै आज के दिन उन्हें नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
