रानी शांति देवी सिटी इंटरनेशनल स्कूल में अल्फा आधारित विशेष टाउन हाल कार्यक्रम का आयोजन

बनीकोडर बाराबंकी, रानी शांति देवी सिटी इंटरनेशनल स्कूल, बाराबंकी शाखा में 22 नवम्बर 2025 को अल्फा आधारित एक विशेष टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। छात्रों ने विभिन्न प्रयोगों, चार्ट, मॉडलों और गतिविधियों के माध्यम से अपनी समझ को प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी को प्रभावित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक डॉ. सुनीता गांधी, प्रधानाचार्या बिट्टो अग्रवाल और हेडमास्टर सौरभ दीक्षित ने छात्रों की प्रस्तुति और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अल्फा टाउन हॉल जैसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, कौशल और रचनात्मक सोच को विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। सही दिशा-निर्देश, सकारात्मक वातावरण और निरंतर प्रयास से बच्चे हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय को गर्व है कि उसके विद्यार्थी नई सोच और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों—आशीष मिश्रा, जितेंद्र, नम्रता, रिंकी, अंजलि, निम्मी, अमरीन, आयशा और मेघा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही विद्यालय के केयरटेकर अनिल मिश्रा और क्लर्क सागर सक्सेना ने भी कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया। सभी ने विद्यालय की अल्फा शिक्षण प्रणाली तथा बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
यह *अल्फा टाउन हॉल* बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचार प्रस्तुत करने और सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय बनाने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!