आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत सफेदाबाद स्थित एनसी पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में घने कोहरे के बीच खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के मुकाबले में स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब बाराबंकी और एन डी टी क्रिकेट क्लब बाराबंकी के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर एन डी टी क्रिकेट क्लब ने फील्डिंग करने का फैसला किया। स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट 156 रन बनाए थे। एन डी टी क्रिकेट क्लब ने पीछा करते हुए 19 ओवर 5 बाल पर 160 रन बना लिए।और फाइनल अपने नाम कर लिया।
इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में उपस्थित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए पुरस्कार वितरण किया। टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजर मो हफीज सलमानी और यासिर सलमानी ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा जी, पूर्व प्रधान मेराज अहमद, पूर्व प्रमुख हशमत अली गुड्डू,ओवेस सलमानी,संतोष रावत,नजरुल हसन गुड्डू,रोहित यादव,मो नाजिर,शहीद जमाल,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
