ईमानदारी और सरलता की मिसाल ईओ संतोष कुमार चौधरी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे, नगर पंचायत में बधाइयों का दौर

ईमानदारी और सरलता की मिसाल ईओ संतोष कुमार चौधरी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे, नगर पंचायत में बधाइयों का दौर

बाराबंकी।आदर्श नगर पंचायत रामसनेहीघाट में वर्तमान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी के ईओ पद पर 11 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत परिवार व सहयोगियों ने हर्षोल्लास के साथ बधाई दी। सरल व्यवहार, निष्ठा और ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले श्री चौधरी को विकास पुरुष के रूप में भी जाना जाता है।इस अवसर पर सभी ने प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों में क्षेत्रीय वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर पुष्पेंद्र कुमार सिंह, आदर्श नगर पंचायत रामसनेहीघाट के मनीष श्रीवास्तव (लिपिक टैक्स कलेक्टर), लवकुश मौर्या (लिपिक), संदीप गुप्ता (सीएम फेलो), रामानंद, शुभम मिश्रा (कंप्यूटर ऑपरेटर) सहित सभासद विजय निषाद, पवन कुमार वर्मा, संजय निषाद प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा अर्पित बाबू, पिंटो, नीलेश, गंगा प्रसाद सहित अन्य लोगों ने मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर की। पूरे नगर पंचायत परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!