सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का 5 वा वार्षिकोत्सव नन्हे मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया

मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का 5 वा वार्षिकोत्सव नन्हे मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया।
वार्षिकोत्सव में बच्चो को आशीर्वाद वचन देते हुए अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत
ने कहा कि कोई भी भाषा अपने साथ संस्कार लेकर जाती है। अंग्रेजी हमारी समक्ष और उपयोग में हो सकती है, पर समानांतर अंग्रेजी राष्ट्रभाषा का विकल्प नहीं हो सकती। हमारा देश हिंदी में सोचता है, गाता है, सोता है, जागता है। आज योग और ऋग्वेद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में वैदिक साहित्य के बाद उपनिषद आते हैं। जब भारत विश्व गुरू था, तब हमारी शिक्षा मानवता के काम आई थी। शिक्षा वही जो मानवता के काम आए। श्री रावत का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. सुभाष सिंह ने स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने बच्चो को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य समाज की स्थापना कर सकता है। प्रतिभा हर व्यक्ति के भीतर होती है लेकिन गुरु ही उस प्रतिभा को सही रुपरेखा दे सकता है। कालेज के छात्रों का अभिवादन व अनुशासन देख कर निश्चय ही प्रतीत हो रहा है कि क्षेत्र के अग्रणीय स्कूलों में से एक है। बड़े पद पर आसीन होकर समाज की सेवा करेगे।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के थिरकते कदमों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करने के बाद गणेश वंदना के साथ शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न परिधानों में सजे बच्चों द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुति कक्षा 11 के छात्र छात्राओं द्वारा द साइलेंट इको आफ कलिंगा व कक्षा 2 के छात्रों द्वारा द ट्रायम्फ आफ धर्म, कक्षा 6 के छात्रों ने जगन्नाथम एव कक्षा 8 के छात्रों ने रायल कन्नड नृत्य गाथा की छठा बिखेरी इसके आलावा नर्सरी ओर एल के जी के बच्चो ने कर्मा राव व रोबो पपेट फियस्टा जैसे नवाचारो का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का समापन कथक प्रस्तुति एव भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। इस मौके पर जयपुरिया ग्रुप आफ स्कूल्स की महाप्रबंधक सुश्री ज्योति मेंदीरत्ता ,विद्यालय के चेयरमैन पीपी सिंह, प्रधानाचार्या मितुशी नेगी , असिस्टेंट डायरेक्टर केके सिंह सहित स्कूल के बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!