श्री राम भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और विधायक

बाराबंकी ,27 दिसंबर 2025 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के GIC आडिटोरियम में कई दिनों से चल रही श्री राम भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने उपस्थित होकर श्री राम भागवत कथा सुनकर आनन्द प्राप्त किया। तत्पश्चात  भगवान श्री राम के सम्मुख शीश नमन कर दर्शन कर  कथा वाचक महराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।महराज ने पूर्व मंत्री जी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री राम कथा आयोजक  समिति ने मंत्री जी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।मंत्री जी के साथ पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा जी भी उपस्थित रहे।
श्री राम भागवत कथा को सुनने के बाद  भगवान श्री राम की आरती में सम्मिलित होकर भगवान के चरणों को नमन किया। कथा समाप्ति के बाद श्री राम लीला समिति के द्वारा पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने भक्तों को प्रसाद वितरण कर स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!