रामनगर तहसील में एस डी एम गुंजिता अग्रवाल में फहराया झण्डा

रिपोर्ट- वीरेन्द्र तिवारी

बाराबंकी जनपद के रामनगर तहसील में आज 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर तहसील रामनगर मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल द्वारा तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान का गायन किया गया साथ ही संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गीतों कविताओं और ओजस्वी विचारों के माध्यम से तहसील परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला उप जिलाधिकारी ने प्रेरक उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षों का स्मरण करते हुए नागरिकों से राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार विपुल कुमार सिंह नायक तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी लेखपाल संघ अध्यक्ष चंदन रावत सहित कई राजस्व विभाग अधिकारी व कर्मचारी तथा अधिवक्ता गण रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!