बंदी का पुरवा स्थित JBS इंस्टीट्यूट में 26 जनवरी 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बंदी का पुरवा स्थित JBS इंस्टीट्यूट में 26 जनवरी 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधक महोदया *श्रीमती पूनम मैम जी एवं मुख्य अतिथि बिहार राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका श्रीमती संगीता दुबे अर्चना जी* द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक महोदया श्रीमती पूनम मैम जी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों को अपनाकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता दुबे अर्चना जी ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं। संस्थान परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!