गुमशुदा की तलाश
14 वर्षीय अदनान लापता, परिजनों की अपील सूचना किसी को भी मिले इसके परिवार से मिलने में मदद बाराबंकी का निवासी है
बाराबंकी
जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत छोटी लाइन, देवां रोड, ग्रीडगंज, बाराबंकी निवासी अदनान पुत्र निहाल अहमद उम्र लगभग 14 वर्ष बीते 27 जनवरी 2026 से लापता है। परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
परिजनों के अनुसार अदनान ठीक से बोल नहीं पाता, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर परिवार बेहद चिंतित है।
लापता बालक का हुलिया इस प्रकार है—
रंग सांवला
चेहरा गोल
एक आंख छोटी
कान सामान्य
गला औसत
कद लगभग 5 फीट
कपड़े लाइनिंग जैकेट, गोल्डन रंग की जीन्स
पैरों में जूते
परिजनों ने #सर्वसाधारण से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को यह बालक कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाने का प्रयास करें या तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति को नकद इनाम दिया जाएगा।
संपर्क सूत्र
📞 7991749341
📞 8009256662
मामले की जानकारी पुलिस को भी दी जा चुकी है। पुलिस द्वारा तलाश जारी है।
परिजन एवं पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है
जिला संवाददाता- तेज बहादुर शर्मा
