बाराबंकी जनपद के रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में आगामी फाल्गुनी मेला की तैयारी का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल ने सोमवार साम को मेला परिसर का किया औचक निरीक्षण। उन्होंने ने मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता पूर्वक जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने शिव अभरन सरोवर महादेवा मुख्य द्वार रेन बसेरा मोहनिया तालाब पंचायत भवन मंदिर परिसर प्रकाश व्यवस्था शुद्ध पेयजल बैरीकेडिंग सहित कई विभिन्न जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया। ज्वाइंट मेजिस्ट्रेट ने बताया कि फागुनी मेला 5 , फरवरी से शुरू हो रहा है। इस लिए सभी तैयारियां समय से पहले दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व साफ सफाई याता यात पार्किंग स्थल सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने को कहा। इस अवसर पर तहसीलदार विफुल कुमार सिंह , नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी , पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत , खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह , ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी , अजय गुप्ता , लेखपाल नूरमोहम्मद और संतोष कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
