उप जिलाधिकारी ने महादेवा मेले का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

रिपोर्ट – वीरेंद्र तिवारी

बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल ने अपने अधिकारियों के साथ मेले का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया इस अवसर पर पूरे मेला परिसर का गहनता पूर्वक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महादेव मुख्य द्वार शिव अभरण सरोवर बोहनिया तालाब बैरिकेडिंग शुद्ध पेयजल सहित साफ सफाई व मंदिर परिक्षेत्र में प्रकाश व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने को कहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की टीम भी तैनात किया गया है। और मंदिर परिसर को सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार विफुल कुमार सिंह , नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी , पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत , कानूनगो ओमप्रकाश , रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय , महादेवा चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!