नवीन प्रतिष्ठान पावनी जूश शेक एंड बेकर्स का रामनगर चेयरमैन राम शरण पाठक ने किया भव्य उद्घाटन
बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित नई तहसील मोड़ व सहादतगंज मार्ग पर केसरी पुर निवासी पूर्व सभासद ओंकारनाथ मिश्रा के सुपुत्र राहुल मिश्रा के नवीन प्रतिष्ठान पावनी जूश शेक एंड बेकर्स का शुक्रवार को आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन संघ अध्यक्ष रामशरण पाठक के कर कमलों द्वारा पावनी जूश कार्नर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभासद दया शंकर तिवारी , व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडे , अधिवक्ता सुरेश शास्त्री अधिवक्ता अवनीश मिश्रा , अधिवक्ता गौरीशंकर तिवारी , अधिवक्ता रामकुमार सोनी , एस पी अवस्थी , पवन ओझा , कमलेश पांडे सहित नगर एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही सभी ने मिश्रा पावनी जूश कार्नर एंड बेकर्स की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाइयां दी।
