बिंदौरा परसपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय नगीना की मौत
बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर स्थित शुक्रवार को बिंदौरा परसपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान नगीना 55 पत्नी शिवचरण बहराइच निवासी के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने चल रही ईंटा लदी टैक्टर ट्राली को ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में नगीना ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गई और ट्राली का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया जिससे उनकी घटना अस्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश जारी है। इस दौरान चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे , और उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह। सहित कई पुलिसकर्मी घटना अस्थल पर मोजूद रहे। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
