रामनगर स्थित प्राचीन काल भुइंया माता मंदिर परिसर में सोमवार को भगवान शिव मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना की गई

बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित प्राचीन काल भुइंया माता मंदिर परिसर में सोमवार को भगवान शिव मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना की गई। यह कार्यक्रम मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के अवसर पर संपन्न हुआ। चेयरमैन संघ के अध्यक्ष नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिखर की स्थापना की। कलश स्थापना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा कि मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य नगरवासियों तथा क्षेत्रवासियों की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने ने बताया कि मंदिर परिसर की ओर अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इस दौरान पूर्व सभासद दया शंकर तिवारी पुजारी तिवारी अमरेश , मुन्ना इंस्पेक्टर , रामकरण शर्मा , मोनू पाठक , सेवादार छोटे मुन्ना सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भगवान शिव का पूजन कर नगर व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि मंदिर का विकास कार्य जल्द संपन्न होगा और यह अस्थल धार्मिक आस्था का प्रमुख केन्द्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!