रामनगर स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम फागुनी मेले में सोमवार को उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम फागुनी मेले में सोमवार को उमड़ा भक्तों का जन सैलाब फागुनी मेला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता नजर आ रहा है मेला परिक्षेत्र में हर हर बम बम के जयकारों से पूरा लोधेश्वर धाम भक्ति में बना हुआ है यहां पर दूर-दूर के जिलों से पैदल और वाहनों के जरिए अपने कंधों पर कावड़ रखकर श्रद्धालु भोले बाबा के दरबार पहुंचकर दर्शन पूजन तथा जल अभिषेक कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं वही जगह-जगह समाजसेवा शिव भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है जहां भारी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं वहीं मेले में कानपुर बिठूर उरई झांसी जालौन महोबा कन्नौज वी रायबरेली बछरावां सहित कई जनपदों से कांवरियों के जत्थे अपने अपने कंधों पर कांवर लेकर मंदिर कि ओर प्रस्थान कर रहे हैं। कई जत्थे डीजे पर बज रहे भक्ति में गीतों पर झूमते नाचते गाते पहुंच रहे हैं। वहीं सोमवार को मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली मेला परिसर में कपड़ा बर्तन खिलौने और खाद सामग्री की दुकानों से पूरा मेला सज गया। श्रद्धालु दर्शन पूजन के साथ खरीदारी करते नजर आ रहे हैं जिससे मेले की रौनक दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है साथ ही तहसीलदार विफुल कुमार सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे महादेव चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे अपनी पुलिस टीम के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मेले की व्यवस्थाओं की देखरेख करने में लगे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!